छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष दो दिवसीय जशपुर प्रवास पर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा थानेश्वर साहू, उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा आर.एन.वर्मा, सदस्य महेश चन्द्रवंशी, साधुचरण यादव, गिरवर साहू एवं छत्तीगसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सचिव बीरू कुमार साहू जिले के प्रवास पर रहेगें।

इस दौरान आयोग केे अध्यक्ष 13 दिसम्बर 2022 को दोपह 12.00 बजे सर्किट हाऊस में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं चर्चा, दोपहर 2.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं 1.00 बजे रेस्ट हाऊस में प्रेसवार्ता लेगें। इस हेतु सभी पत्रकारगण सादर आमंत्रित हैं।

Related posts