स्व सहायता समूह की महिलाओं को जीवन झरना विकास संस्था द्वारा आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों से कराया गया अवगत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कांसाबेल: विकास खण्ड कांसाबेल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पूसरा मे जीवन झरना विकास संस्था कांसाबेल के द्वारा महिला स्व. सहायता समूह की कार्यकर्त्ताओ को यौन लैंगिक शोषण के बारे मे तथा वर्तमान मे हो रहे घटनाओं को देखते हुए सतर्क रहने और खुद का बचाव कैसे करना है के बारे मे प्रशिक्षण प्रदान किय गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूह की महिलाये द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। सिस्टर एनी संचालिका जीवन झरना विकास संस्था के मार्गदर्शन द्वारा पंचायत स्तर पर यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओ को जानकारी देते हुए बताया गया कि विपरित परिस्थिति में स्वयं का बचाव कैसे करना है, हमला को रोकते हुए प्रतिद्वंदी से स्वयं को बचाते हुए उसको स्वयं के उपर हावी न होने देने के उपाय बताये गये। महिला समूह की कार्यकर्त्ताओ द्वारा दी गई जानकारियों को ध्यान से सुना। जानकारी मिलने के बाद महिलाओं ने अपने गांव घर के युवाओं को जानकारी साझा करने की बात भी कही। स्वयं की रक्षा करने का निर्णय लिया गया साथ ही गाँव घर मे घटना होने पर पुलिस और महिला बाल विकास के साथ जीवन झरना विकास संस्था को सूचित करने के बारे मे निर्यण लिया गया। इस जागरूकता अभियान को चलाने के लिए समहू की कार्यकर्त्ताओ का सक्रिय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!