दिव्यांगजनों का यूनिक आईडी कार्ड पंजीयन शिविर संपन्न

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार

कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर भाटापारा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत तरेंगा में सूमा,धौराभाठा, पेंडरी,ढाबाडीह के दिव्यांगजनों का यूनिक आई डी कार्ड यूनिक डी आई डी कार्ड एवं भारत माता वाहिनी समूह का पंजीयन करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 87 हितग्राही उपस्थित हुए थे। जिनमें 5 दिव्यांगजनों को छड़ी का वितरण किया गया एवं 33 दिव्यांगजनों का यूनिक आई डी कार्ड हेतु पंजीयन कर फार्म भरा गया। ग्राम तरेंगा और मोपर के भारत माता वाहिनी समूह का पंजीयन किया गया। शिविर में भारत माता वाहिनी समूह को विभागीय योजनाओं की संपूर्ण जानकारी दी। उक्त शिविर में उप संचालक समाज कल्याण अरविंद गेड़ाम सहित सभी पंचायत सचिव एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!