भाजपा की प्रेसवार्ता : कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में चल रहा केवल झूठ, हो रही बेतहाशा लूट, ‘ईडी’ और ‘आईटी’ विभाग की लगातार कार्यवाहियों से जितने तथ्य सामने आये हैं, उससे छत्तीसगढ़ शर्मिन्दा हैं – भाजपा

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ की पहचान अब ईडी और सीडी के नाम से हो रही है, प्रदेश में हर तरफ स्थापित हो गया है भ्रष्टाचार, भय, आतंक का राज ! – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब सीडी और ईडी के लगातार पड़ रहे छापों की वजह से हो रही है। 4 साल से मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर के अन्य विभाग के अधिकारी जेल में है, मंत्री और विधायक का भूपेश बघेल से विश्वास उठ चुका है। कांग्रेस की सरकार ने जनता से तो केवल छल ही किया है लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों के लिए पूरी तरह समर्पित रही है भूपेश बघेल ने कोयले में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को संरक्षण देने का काम किया। देश में शायद ही कोई ऐसा राज्य है जहां पर इनकम टैक्स और ईडी ने प्रशासनिक पद पर बैठे हुए कलेक्टर के शासकीय निवास पर रेड करके इतनी बड़े स्तर पर कार्यवाही की हो। प्रदेश की स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर मुख्यमंत्री के विभाग तक यह आंच जा चुकी है तो हम यह कैसे कह सकते हैं कि यह मुख्यमंत्री भ्रष्ट नहीं है। जब आपकी उपसचिव भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाए तब तो आपको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रदेश में हर तरफ, भ्रष्टाचार, भय, आतंक का राज स्थापित हो गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।

भाजपा की प्रेसवार्ता

भूपेश सरकार के इस चार वर्ष के कुशासन से प्रदेश में चारों तरफ हताशा, निराशा, भय और आतंक व्याप्त है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, अबोध बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्याओं की श्रृंखला सी चल पड़ी है। लूट और डकैती आदि की घटनाएं अब रोजाना का काम हो गया है। क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने प्राथमिक दायित्व से ही कांग्रेस की इस सरकार ने मुंह मोड़ लिया है और इनका सारा ध्यान केवल और केवल अधिक से अधिक लूट मचाने और भ्रष्टाचार तथा उगाही से प्राप्त पैसे को देश भर के चुनावों में कांग्रेस के लिए खर्च करने, दस जनपथ के लिए एटीएम का काम करने पर है। कांग्रेस की इस सरकार को अपनी करतूतों पर शर्मिन्दा होना चाहिए न कि डींगें हांकना चाहिए, गाल बजाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने विस्तार से आंकड़े जारी कर विभिन्न विषयों पर की बात

कानून व्यवस्था –

•पिछले 4 साल में यहां दुष्कर्म के 6000 से अधिक मामले दर्ज किये गए हैं। 4000 से ज्यादा नाबालिगों के साथ दुष्कर्म, 6000 से ज्यादा युवतियों का अपहरण हुआ।

•भूपेश बघेल के शासन में दुष्कर्म में छठवें नंबर पर, फिरौती में चौथे, आत्महत्या के मामले में दुसरे और डकैती के मामले में पांचवें नंबर पर प्रदेश आ गया है।

•प्रदेश में ठगी का स्टार्टअप चल रहा है। गांजा तस्करी, ब्राउन सुगर, नशीली गोली, चरस, अफीम, शराब की तस्करी उफान पर। ऑनलाइन ठगी के 1500 से अधिक मामले।

4 साल में कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में घोटालो की भरमार

•ईडी और आईटी विभाग की लगातार कारवाईयों से जितने तथ्य सामने आये हैं, उससे छत्तीसगढ़ शर्मिन्दा हैं।

•कोल ट्रांसपोर्ट में अंडरवर्ल्ड की तरह चल रही उगाही, आयरन ओर पैलेट्स समेत रेत, ज़मीन, शराब, ड्रग्स आदि के वैध-अवैध कारोबार से एक मोटे अनुमान के अनुसार लगभग 10 हजार करोड़ का घोटाला भूपेश सरकार ने किया है।

•25 सौ करोड़ से अधिक का केवल कोयला घोटाला है।

•चावल वितरण में 3 हज़ार करोड़ से अधिक का घोटाला इस सरकार ने किया है।

•बस्तर में रोज़ एक करोड़ रुपए के चावल का ग़बन हो रहा है।

•इससे पहले प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के चावल में 15 सौ करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया।

•मनरेगा की राशि अप्राप्त है। 15 वें वित्त आयोग की राशि सरपंचों से जबरन अन्य कार्यों में खर्च कराया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के केवल प्रचार में 125 करोड़ से अधिक राशि बर्बाद की गयी।

25 हज़ार से अधिक आदिवासी बच्चों की अकाल मृत्यु –

•पिछले तीन वर्ष में छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की लापरवाही और इलाज के अभाव में 25 हज़ार से अधिक आदिवासी बच्चों की अकाल मृत्यु हुई है।

•13 हज़ार से अधिक नवजात शिशु और 38 सौ से अधिक छोटे बच्चे-बच्चियों का निधन।

•प्रदेश में 67.2% प्रतिशत महिलाएं एनीमिक हो गयी हैं। कुपोषण की दर 20% प्रतिशत । जुलाई 2021 तक 4% प्रतिशत की वृध्दि।

•अम्बिकापुर में 4 नवजात की दुखद मृत्यु शासकीय कुप्रबंधन का उदाहरण है।

रोज़गार पर सरकार का झूठ

• रोजगार का सफेद झूठ भी पकड़ा गया कांग्रेस का। राज्य सरकार ने बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए, जिसमे पांच लाख नौकरी देने की बात कही, लेकिन विधानसभा में जब पूछा गया कितनी नौकरी दी तो बताया 20 हजार।

•स्व- सहायता समूहों से जुड़ी 22 हजार से अधिक महिलाओं का रोज़गार छीन कर एक निजी कम्पनी को दे दिया।

प्रदेश में आत्महत्याओं का दौर

•प्रदेश में 800 से अधिक किसान आत्महत्या को विवश हुए हैं।

•20 हज़ार से अधिक छत्तीसगढ़ियों ने आत्महत्या की।

•शिक्षक अभ्यर्थी, विद्या मितान, पुलिस अभ्यर्थी, बिजली कर्मचारी, कोरोना वारियर्स सभी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं।

16 लाख गरीबों का घर छीना

•प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रदेश में बनने वाले 16 लाख से अधिक गरीबों का आशियाना छीना गया।

•24 लाख से अधिक घरों को मोदी जी की नल जल योजना से वंचित रखा।

स्थानीय की दुश्मन बनी कांग्रेस

•कांग्रेस ने तीन-तीन सांसद के.टी.एस.तुलसी, राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को राज्यसभा में बाहरी राज्यों से भेजा। इससे पहले मोहसीना किदवई को कांग्रेस भेजती रही राज्यसभा में।

हिन्दुओं की भावना से लगातार खिलवाड़ और प्रताड़ना

•लगातार भगवा ध्वज का अपमान हिन्दू कार्यकर्ताओं के दमन का सिलसिला।

•कवर्धा में सम्प्रदाय विशेष के विधायक और मंत्री के संरक्षण में हिन्दुओं पर जुल्म किये गए।

•प्रदेश में जबरन धर्मांतरण का खेल राजनीतिक संरक्षण में जारी है।

आदिवासी/ओबीसी आरक्षण

•आदिवासियों का आरक्षण 12% प्रतिशत कम करा दिया। जिसने आदिवासियों के ख़िलाफ़ मुकदमा किया उसे आयोग का अध्यक्ष बना कर पुरस्कृत किया।

•पहली बार भारत में आदिवासी राष्ट्रपति मिलने का अवसर आया, तो इसके ख़िलाफ़ वोट डालने वाले, उन्हें प्रदेश में हराने वाले कांग्रेसी ही थे।

•इससे पहले ओबीसी आरक्षण के ख़िलाफ़ मुक़दमा करने वाले को भी राज्यमंत्री का दर्जा देकर पुरस्कृत किया। वहां भी केवल राजनीति करते हुए जान-बूझ कर हाईकोर्ट में मुक़दमा हारी।

वादाखिलाफी

•किसानों के दो वर्ष के बकाये बोनस का भुगतान नहीं किया।

•किसानों को क़र्ज़ माफी का वादा कर उलटे पूरे प्रदेश को ही कर्जदार बना दिया। प्रदेश का कर्ज कांग्रेस राज में लगभग 1 लाख करोड़ तक जा पहुंचा। कुल देनदारियों की बात करे तो यह लगभग 1 लाख 50 हजार करोड़ जा पहुंची है।

•मंडी टैक्स ख़त्म करने का वादा था, उलटे डेढ़ सौ प्रतिशत बढाया।

•शराबबंदी की घोषणा कर उलटे शराब की होम डिलीवरी शुरू की।

•10 लाख रोजगार का वादा था। बेरोजगारी भत्ता 25 सौ रूपये महीने 10 लाख युवाओं को देना था, उससे भी अब साफ़ मुकर गए।

•12 हजार करोड़ के बेरोजगारी भत्ते का गबन कांग्रेस सरकार ने किया।

धान खरीदी

•धान का समर्थन मूल्य केंद्र के पैसे से आता है।

•समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की राशि 51 हजार 563 करोड़ रुपये केंद्र से ही आये हैं। केवल अंतर की राशि 11 हजार 148 करोड़ रुपये दिए गए।

•उपार्जित धान पर चावल की खरीद केंद्र सरकार करती है, प्रदेश सरकार का इसमें कोई योगदान नहीं होता।

•वर्मी कपोस्ट घोटाला आदि। मंडी टैक्स ढाई गुना बढ़ाया। मछुआ नीति में बदलाव कर मछुआ सोसाइटियों का अधिकार छीना।

प्रेस वार्ता को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने भी किया संबोधित

प्रदेश में गोबर खरीदी के नाम पर महाघोटाला – धरमलाल कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए अपने जन घोषणा-पत्र में अनेकों वादे किए थे, लेकिन आज कांग्रेस सरकार के 4 साल बीत जाने के बाद भी अपने किए वादों को पूरा नहीं किया है। प्रदेश के संविदा कर्मियों को नियमित करने के अपने वादों से आज प्रदेश सरकार मुकर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार में लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला किया था, उसी की तर्ज पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार गोबर घोटाला कर रही है। कांग्रेस ने अपने वादों में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की बात कही थी लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने इसे अपना भ्रष्टाचार का साधन बना लिया है। गोठानों के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन उन जगहों पर जाने पर पता चला कि कहीं गोठान ही नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस के राज में गुंडाराज कायम हो गया है, इसका उदाहरण कि प्रदेश में आए दिन लूटमार, हत्या, डकैती की घटना आम हो गई है। बिलासपुर में बाहर के शूटरों को बुलाकर एक कांग्रेस नेता की हत्या होना यह प्रमाणित करता है कि प्रदेश में गुंडा, माफियाओं का राज है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर जगह माफिया सक्रिय है, प्रदेश में रेत माफिया, भूमाफिया, कोल माफिया लगातार प्रदेश को लूट रहे है। प्रदेश में आज अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है, माफियाओं द्वारा अधिकारियों तक को धमकाया एवं मारा जा रहा है, लेकिन फिर से अपराधियों के विरूध्द कार्यवाही करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का कार्य कांग्रेस सरकार कर रही है।

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश की जनता के साथ खेल कर रहे है, प्रदेश में हर वर्ग ठगा महसूस कर रहा है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अभिनेष कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू उपस्थित रहें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!