जशपुर, कुनकुरी सहित अन्य विकासखंडों में ग्रामीण स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के तत्वधान में जिला प्रशासन जशपुर के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में रामायण मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर, कुनकुरी सहित अन्य विकासखंडों में ग्रामीण स्तरीय रामायण मंडली का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में रामायण मंडलियों ने रामचरित मानस में संकलित विभिन्न अध्यायों का मानस गायन कर श्री राम के आदर्श संदेशों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही तुलसी दास द्वारा लिखे चौपाई की पंक्तियों  को दोहराया गया।। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में मानस प्रेमी उपस्थित थे। गौरतलब है की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप भगवान श्री रामचंद्र के आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाने, रामायण मंडली प्रोत्साहित करने एवं स्थानीय कला-संस्कृति को जीवंत बनाये रखने के लिए रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!