जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम नक्टीमुण्डा निवासी मृतिका स्व. जेमा बाई कुंआ के पानी में डूबने से 12 फरवरी 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री यशवंत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मड़ियाझरिया निवासी मृतिका स्व. सनपति बाई की कुंआ के पानी में डूबने के कारण 10 जनवरी 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति फुलेश्वर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts