जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को पितृशोक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक-संवेदनाएं व्यक्त की

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

अत्यंत दुःखद मन से सूचित करना पड़ रहा है कि श्री एम. एन. सिन्हा जी, – धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा सिन्हा जी, पिता – श्री तारण प्रकाश सिन्हा निवासी अर्चना विहार बिलासपुर का आज दिनांक 22.12.2022 को सुबह आकस्मिक निधन हो गया है, उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज दिनांक 22.12.2022 को 3 बजे मुक्तिधाम सरकंडा में होगा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को पितृशोक होने पर उनसे फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा के दिवंगत पिता, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, स्व. श्री एम.एन.सिन्हा का आज दोपहर बिलासपुर के सरकंडा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि ईश्वर शोक-संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!