जशपुर : जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम बटईकेला, निवासी मृतक स्व. माघु राम तालाब के पानी में डूबने से 19 अक्टूबर 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस पुत्र सलवंत राम  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी लोदाम, निवासी मृतिका स्व. तिजोवती भगत आग से जलने के कारण 7 अप्रैल 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्री अनुसिया भगत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts