कुनकुरी महागिरजा में ख्रीस्त पर्व की तैयारियां पूर्ण, आज मध्य रात्री चरनी में जन्म लेंगे प्रभू येशु, विशप स्वामी रहेंगें मुख्य अनुष्ठाता

Advertisements
Advertisements

महागिरजा परिसर में निर्मित पण्डाल में होगा सम्पूर्ण आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर (सागर जोशी)

कुनकुरी : जशपुर धर्मप्रांत मुख्यालय कुनकुरी स्थित रोजरी की महारानी महागिरजा के प्रांगण में ख्रीस्त जयंती पर्व की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस वर्ष ईशा मसीह के जन्म से संबंधित आकर्षक झाकिंयों का निर्माण स्थानीय पचोराओं के द्वारा किया गया है। इसी प्रकार ईशा मसीह के जन्मोत्सव से संबंधित समस्त धार्मिक विधान एवं कार्यक्रम महागिरजा के प्रांगण में निर्मित भव्य पण्डाल में सम्पन्न किये जायेंगें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महागिरजा के पुरोहित फादर सुनील द्वारा बताया गया कि इस वर्ष इस पर्व में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं एवं अन्य दर्शनार्थियों के लिये व्यापक व्यवस्था बनाई गई है तथा महागिरजा एवं परिसर को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। परिसर में ईशा मसीह के जन्म स्थल की चरनी का विशेष रूप से निर्माण किया गया है। पुरे परिसर में इस प्रकार की व्यवस्था बनाई गई है जिससे श्रद्धालु पुरे परिसर में घूमकर सभी झांकियों को सुविधा पूर्वक देख सकते है। इन झांकियों के निर्माण में स्थानीय मसीह धर्मावलम्बी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया है। मसीह धर्मावलम्बियों के सबसे बड़े त्यौहार के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह व्याप्त है।

क्रिसमस पर बाजार में रही रौनक

क्रिसमस के अवसर पर मसीह समुदाय के द्वारा पर्व के आयोजन को लेकर की जाने वाली खरीददारी को देखते हुए नगर का मुख्य बाजार क्रिसमस से संबंधित सजावट की सामग्री एवं धार्मिक चिन्हो, ग्रीटिंग कार्ड, तस्वीरो को लेकर सजा हुआ है इन सजे प्रतिष्ठानों में खरीददारी के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. क्रिसमस के अवसर पर घरो के उपर शुभ चिन्ह के रूप में लगाये जाने वाला स्टार खरीददारी का मुख्य केन्द्र बना हुआ है. लोग मिठाई एवं केक की खरीददारी विशेष रूप से कर रहे है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!