पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने याद कर किया नमन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने  के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे।  पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व और प्रेरक कविताओं के लिए सदा याद किये जाएंगे।

Related posts