कोकियाखार कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मिलित हुई सांसद गोमती साय, महिला व पुरुष दो वर्गों में हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisements
Advertisements

खेल प्रतियोगिता को जिला से राज्य स्तर तक पहुंचाने का किया आग्रह

शिवनंद सोनी, समदर्शी न्यूज़,

बागबहार. खेल प्रतिस्पर्द्धा आयोजन की परम्परा को बनाये रखते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत कोकियाखार में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह में क्षेत्र की लोकसभा सांसद गोमती साय मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष पत्थलगांव सुकृत सिदार, जिला पंचायत सदस्य रत्ना पैकरा, प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा आनंद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि विजय शर्मा, महामंत्री चंद्रचूर्ण बंजारा, सरपंच श्रीमती नूरपति पैकरा सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात खेल का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस वर्ष की प्रतियोगिता के आयोजन में महिला व पुरुष दो वर्गों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जहां महिला वर्ग से कोरबा की टीम ने खिताब हासिल किया, वहीं पुरुष वर्ग से बीरसिंघा की टीम ने बाजी मारी। खेल प्रतियोगिता के उपरांत पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण करते हुए सांसद गोमती साय ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम दीपोत्सव की बधाई दी तथा जिले व प्रदेश के खिलाड़ियों को राज्य से राष्ट्र स्तर तक अपनी प्रतिभा को बिखेरने हेतु आग्रह किया। वहीं आयोजन समिति को खेल परंपरा को बनाये रखने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार पुरुष वर्ग हेतु इक्कीस हजार नगद के साथ कप, एवं महिला वर्ग में ग्यारह हजार रूपये नगद के साथ कप का पुरस्कार रखा गया था। जिसे विजेता टीम को सांसद द्वारा प्रदान किया गया। वहीं सांसद निधि से जनसंपर्क राशि का चेक भी हितग्राहियों को सांसद द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष गोल्डी साहू ,महेंद्र पैकरा, छोटे लाल साहू, कीलिप पैकरा, बलभद्र नायक, श्रीमती दुर्गावती पैकरा, आयोजन समिति के अध्यक्ष पुनसाय, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, कोषाध्यक्ष हेमंत लाल सिंह, सचिव विजय कुमार झाप, सचिव मुरलीधर यादव, मुरली पैकरा, नेत्रानंद सिंह, त्रिलोचन यादव, संजय कुमार झाप सहित ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!