जशपुर: सुबानी बाई को तत्काल मिला अंत्योदय राशन कार्ड, राशन कार्ड बनने पर खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर :  जिला प्रशासन द्वारा जिले के छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से राशन कार्ड बनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में एसडीएम बगीचा व खाद्य विभाग द्वारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सरधापाठ निवासी सुबानी बाई के राशन कार्ड के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें पात्रतानुसार अंत्योदय राशन कार्ड बना कर प्रदान किया। सुबानी बाई ने राशन कार्ड बनने पर खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Related posts