मॉ शाकम्भरी जयंती के अवसर पर 6 जनवरी को कृषक संगोष्ठी का किया जायेगा आयोजन: जशपुर जिले के कृषक आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर उद्यान विभाग के योजना का ले सकते है लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : उद्यान विभाग द्वारा मॉ शाकम्भरी जयंती के अवसर पर 06 जनवरी को सभी विकासखण्डों में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय उद्यान रोपणियों पर किसान संगोष्ठी का आयोजन कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। कृषक अपने विकासखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकते है।

उद्यान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषक संगोष्ठी का जशपुर विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी गम्हरिया, मनोरा के शासकीय उद्यान रोपणी टेम्पू, बगीचा के शासकीय उद्यान रोपणी बुढ़ाडांड, दुलदुला के शासकीय उद्यान रोपणी दुलदुला, कुनकुरी के शासकीय उद्यान रोपणी सलियाटोली, कांसाबेल के शासकीय उद्यान रोपणी टांगरगांव, फरसाबहार के शासकीय उद्यान रोपणी पण्डरीपानी और पत्थलगांव के  शासकीय उद्यान रोपणी करमीटिकरा में प्रातः 11 बजे से आयोजन किया जायेगा।

Related posts