जिले के गौठानों में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्यौहार, ग्रामीणों ने पारंपरिक विधि विधान से गौ पूजा की एवं गायों को खिचड़ी खिलाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जगदलपुर, जिले में गौठानों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज गौठान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पारंपरिक विधि विधान से गौ पूजा की एवं गायों को खिचड़ी खिलाई।

आज गौठान दिवस के अवसर पर ग्रामीणजन गोवर्धन पूजा  में शामिल हुए। परंपरा अनुसार गोवर्धन पूजा कर  गायों की आरती की और उन्हें अन्न का भोग लगाया और सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related posts