फर्जी मुख्तारनामा बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

आरोपी रघुराज सिंह एवं विनोद खरसन को दिनांक 11.01.23 को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 439/17 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर- चांपा

प्रार्थी विनय कुमार खरसन निवासी विजयापुरम सीपत रोड बिलासपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि रघुराज सिंह  एवं विनोद खरसन दोनों निवासी केरा रोड जांजगीर मिलकर प्रार्थी के जांजगीर स्थित जमीन खसरा नंबर 1347/61 का फर्जी मुख्तारनामा तैयार कराकर विनोद सिंह के नाम पर परिवर्तित कराकर धोखाधड़ी किया गया।

जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 439/17 धारा 420,467,468,471, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपीगण रघुराज सिंह एवं विनोद खरसन को दिनांक 11.01.23 को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर स्टाफ का योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!