जशपुर कलेक्टर ने भगोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण: संस्थागत् प्रसव, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य अधिकारियों के उपस्थिति की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को फरसाबहार विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगोरा का निरीक्षण किया और एनीमिक महिलाएं, संस्थागत् प्रसव, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, एसडीएम मोहम्मद शबाब खान और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उन्होंने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य केन्द्र के बाहार साफ-सफाई करके झाड़ियों को ठीक करने के लिए कहा है।

Related posts