फरसाबहार विकासखण्ड के सिंगीबहार के पास तीर्थ यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 3 व्यक्ति हुए घायल, घायलों की कुनकुरी अस्पताल में किया जा रहा ईलाज

Advertisements
Advertisements

सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा घायलों को पहुचाई गई तत्परता से सहायता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

फरसाबहार विकासखंड के सिंगीबहार के समीप आज एक तीर्थ यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसडीएम फरसाबहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना  मिलते ही प्रशासन द्वारा मौके पर पहंुचकर घायलों को तत्परता से सहायता पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में बस सवार सभी यात्री सुरक्षित है। केवल तीन व्यक्ति घायल हुए है। जिनमें दो महिला एवं एक पुरूष शामिल है। जिन्हें ईलाज हेतु कुनकुरी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही अन्य यात्रियों को नवीन बस उपलब्ध करारक उनके गंतव्य पहुंचाने हेतु रवाना किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह तीर्थ यात्री बस विगत 8 जनवरी को दुर्ग से तीर्थ यात्रा दर्शन करने निकली थी। जिसमें बेमेतरा जिले के 48 व्यक्ति शामिल है। आज कांशी विश्वनाथ का दर्शन कर जांजगीर चांपा जिले के चंद्रहासिनी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच फरसाबहार के सिंगीबहार के समीप यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!