गृहमंत्री ने अस्पताल पहुंच कर घायल जवानों का कुशलक्षेम जाना, मृतक जवानों के प्रति जताई संवेदना, घायल जवानों के बेहतर इलाज के दिये निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में घायल जवानों के  बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज रायपुर के नारायणा और रामकृष्ण अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती घायल जवानों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी घायल जवानों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने घायल जवानों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं करने और हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में 4 जवानों की मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने घटना को दुर्भाग्य जनक बताते हुए पुलिस अधिकारियों को ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।

गृहमंत्री श्री साहू ने कहा है कि जवानों को तनावमुक्त करने की दिशा में लगातार काम किये जा रहे हैं। उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। योगाभ्यास कराया जा रहा है और उन्हें अवकाश प्रदान करने के साथ मनोरंजन के लिए टीवी की सुविधा भी प्रदान की गई है। जवान द्वारा किन कारणों से घटना को अंजाम दिया गया है, यह जांच का विषय है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में यह पता लगाया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएगा, आगे कदम उठाया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!