गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुनकुरी नगर के जय स्तम्भ चौक पर नपं अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थापित परम्परा के अनुसार नगर के व्यस्ततम चौक पर बने जय स्तम्भ स्मारक पर कुनकुरी नगर पंचायत की अध्यक्ष अजेम टोप्पो द्वारा माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जिसके उपरांत नपं अध्यक्ष ने जय स्तम्भ के शिर्ष पर माल्यार्पण किया। जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट ने नगर में शासन के सहयोग से हो रहे विकाश से आमजनों को अवगत कराया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए एक दुसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक यूडी मिंज, एसडीएम अजय किशोर लकड़ा, नपं के पार्षदगणों के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!