74 वें गणतंत्र दिवस पर कुनुकरी नगर में लहराया तिरंगा, संसदीय सचिव यूडी मिंज ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी. 74वें गणतंत्र का मुख्य समारोह स्थानीय खेल मैदान पर संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो, जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट, जनपद सदस्य काजल कुशवाहा, ममता बारीक, मेरी कृपा लकड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर यादव, आद्याशंकर त्रिपाठी, ओम शर्मा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि यूडी मिंज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के उपरांत राष्ट्रीय गान कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं द्वारा गाया गया।

इस अवसर पर शांती के प्रतीक कपोतो एवं तिरंगे गुब्बारो को खुले आसमान में छोड़ा गया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश मुख्य अतिथि द्वारा पढ़ा गया।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरित किया गया और हितग्राहियों से वनों की सुरक्षा गंभीरतापूर्वक करने का अनुरोध भी किया गया। तहसीलदार कुनकुरी द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास एवं अरविंद मिश्रा द्वारा किया गया।

समारोह में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार के साथ समस्त शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुनकुरी नगर के शासकीय अर्द्धशासकीय संस्थाओं, नगर पंचायत, शैक्षणिक संस्थाओं, बैंकों, आदि में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Related posts