जशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत अनुदान राशि स्वीकृत

आकाशीय बिजली से 12 अगस्त 2022 को हुई थी मृत्यु

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम रौनी निवासी मृतिका स्व. रूंगी बाई की आकाशीय बिजली से 12 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र रमेश हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts