जशपुर जिला के हॉकी खिलाड़ियों को राउरकेला के बिरसामुण्डा स्टेडियम में दिखाया गया हॉकी मैच

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला प्रशासन द्वारा जशपुर के हॉकी खिलाड़ियों को विगत दिवस राउरकेला के बिरसामुण्डा स्टेडियम में हॉकी मैच दिखाया गया।

मैच दिखाने का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ जिले के खिलाड़ियों को खेल के बारिकियों से अवगत कराना भी रहा।

बच्चों ने उत्साह के साथ हॉकी का आनंद लिया तथा बड़े स्टेडियम में हॉकी का अनुभव भी लिया। ब्लॉक तथा जिला स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को बड़े स्तर के आयोजनों से अनुभव तथा दिशा का लाभ मिलता है।

उल्लेखनीय है कि उडीसा के सुन्दरगढ़ जिले में राउरकेला सबसे बड़ा शहर जिसे भारतीय हॉकी का उद्धगम स्थान माना जाता है जहॉ से बड़ी सख्या में अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी निकले है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!