सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक जिला – जांजगीर-चाँपा श्री विजय अग्रवाल को ‘भारतीय पुलिस पदक’ से किया गया अलंकृत !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यू ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : अपने सेवा काल में उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक जिला–जांजगीर-चाँपा श्री विजय अग्रवाल का चयन भारतीय पुलिस पदक के लिया किया गया।

वर्ष 1998 में श्री विजय अग्रवाल उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त हुए। आपके द्वारा रायपुर में बैंक डकैती के सनसनीखेज मामले को सुलझाने में सराहनीय कार्य किया गया। राजनांदगांव में पदस्थापना के दौरान 04 हार्डकोर नक्सलियों द्वारा एस.एल.आर. रायफल व विस्फोटक सामग्री के साथ आत्मसमर्पण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। वर्तमान में श्री विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, जिला- जांजगीर-चाँपा के पद पर कार्यरत् हैं। सराहनीय सेवाओं के लिए आपको ‘भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!