जशपुर कलेक्टर ने तत्काल आवेदन को संज्ञान में लेकर कृषक को पहुंचाई राहत, कृषक जगदीश राम के खाते में धान विक्रय की 1 लाख रूपए की राशि हुई अंतरित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

दुलदुला विकासखंड के ग्राम खटंगा निवासी जगदीश राम के धान विक्रय की राशि 1 लाख 368 रूपए उसके बचत खाते में अतंरित कर दी गई है। जगदीश राम ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के पहल से 2 दिनों में ही 44 क्विटल धान विक्रय की राशि उनके खाते में आ चुका है और अब उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जगदीश राम ने 10 जनवरी को 44 क्विंटल धान विक्रय की राशि उनके खाते में जमा नहीं होने से कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन किया गया था। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने संज्ञान में लेते हुए अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी को जगदीश राम के आवेदन का निराकरण तत्काल करने के निर्देश दिए गए थे।

जिसका अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा तत्काल निराकरण करते हुए 12 जनवरी 2023 को धान विक्रय की राशि 1 लाख 368 रूपए किसान के बचत खाते में अंतरित कर दी गई है। अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राशि प्राप्ति की पुष्टि किसान द्वारा स्वयं दूरभाष के माध्यम से किया गया है।

कृषक जगदीश राम ने तत्काल समस्या का समाधान होने से खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!