जशपुर जिले के प्रधान पाठक शकील अहमद, पारसनाथ साय एवं सहायक ग्रेड 3 नरेन्द्र राम की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर साल श्रीफल और पेंशन अदायगी आदेश देकर किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुड़ेग के प्रधान पाठक शकील अहमद, शासकीय माध्यमिक शाला मेंढरबाहर में प्रधान पाठक पारसनाथ साय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल के सहायक ग्रेड 03 नरेन्द्र राम 31 जनवरी 2023 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत हुए।

जिला कार्यालय जशपुर के सभागार में विगत दिवस 31 जनवरी को अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, कोषालय अधिकारी गणेशू प्रसाद घिदौडे और सहायक कोषालय अधिकारी जितेंद्र मिंज, द्वारा सभी सेवनिवृत शासकीय सेवकों को शाल, श्रीफल एवं पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) देकर सम्मानित किया गया।

सेवानिवृति तिथि के पूर्व ही पीपीओ जारी होने पर तीनों पेंशनरों ने कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन अम्बिकापुर संयुक्त संचालक के.एस.मरावी, उप संचालक अनिल तिर्की, सहायक संचालक राम नारायण राम, अपने कार्यालय के प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य कार्यालय सहायकों को आभार प्रकट किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!