जशपुर : पीएम आवास से पिछड़े वर्ग के लोगों का खुद के पक्का मकान का सपना हुआ पूरा

Advertisements
Advertisements

ग्राम पंचायत सारुडीह के जयराम ने योजना का लाभ लेकर बनाया पक्की छत वाला मकान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से पिछड़े परिवार के लोगों का अपना पक्का मकान बनाने का सपना सच हो रहा है। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत सारुडीह के हितग्राही श्री जयराम का भी स्वयं का पक्का मकान बनाने का सपना शासन की सहायता से मुमकिन हो पाया है। जय राम कहते है कि सभी की तरह उनका भी खुद का पक्का घर बनाने का सपना सदैव से रहा था।

लेकिन उनकी घर की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नही थी के वे खुद का पक्का मकान बना पाते। वे गांव में खेती के साथ ही मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। कच्चा मकान होने के कारण  बरसात के समय उसके घर की छत से पानी टपकता था और दीवारों से पानी रिसकर घर में अन्दर आ जाता था। साथ ही पुराना मकान होने के कारण टूट के गिरने का भी भय था। इसलिए वे सदैव अपने पक्के मकान बनाने के लिए प्रयत्न करते थे परंतु आवास निर्माण हेतु एकमुश्त बड़ी मात्रा में राशि लगा पाना उनके लिए आसान नही था।

ऐसे में हितग्राही के आवास निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान बनकर आई। जयराम ने बताया कि जब  वर्ष 2019-20 उन्हें आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई। जल्द ही आवश्यक दस्तावेज एवं कार्यवाही पूर्ण होने के साथ ही उनके मकान निर्माण हेतु 1.30 लाख की स्वीकृति मिल गई। जिससे वे अपना घर बनाने का कार्य प्रारंभ कर पाए। समय समय पर उन्हें योजना की राशि किश्त के रूप में मिलती रही।

साथ ही अपने  मकान निर्माण कार्य मे उन्हें मनरेगा के तहत 95 दिवस का रोजगार भी मिला। पीएम आवास योजना से अब उनके पक्का आवास बनाने का सपना अब पूरा हो गया  है। अब उन्हें बारिश का मौसम में किसी प्रकार की समस्या नही होती। पक्के मकान में उनका परिवार सुखी जीवन व्यतीत कर रहे है। उन्होंने पक्के आवास मिल जाने से अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!