छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल !

आरोपी कीर्तन लाल खूंटे निवासी खिसोरा के विरूध्द थाना बलौदा में धारा 456, 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

बलौदा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने दिनांक 05 फरवरी 23 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 04 फरवरी 23 को पीड़िता रात्रि में खाना खाकर सोयी थी,  घर के दरवाजा का सकरी नही लगा था। उसे धक्का देकर आरोपी कीर्तन लाल खुंटे निवासी खिसोरा पीड़िता के घर अंदर घुसकर पीड़िता के हाथ-बांह को पकड़कर बुरी नियत से छेड़-छाड़ करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 456, 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी कीर्तन लाल खूंटे

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी कीर्तन लाल खूंटे निवासी खिसोरा के घर दबिश देकर दिनांक 06 फरवरी 23 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस प्रकरण की उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीरीक्षक गोपाल सतपथी, हायक उपनिरीरीक्षक कृष्णपाल सिंह कंवर, हायक उपनिरीरीक्षक प्रमोद महार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे, आरक्षक दिलीप माथुर एवं आरक्षक लखेविश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts