जशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुटमा निवासी स्व. मंगरू राम की तालाब में डूबने से 27 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पुत्री केंहटी बाई के पुत्र देवधर, जलधर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts