जशपुर : 13 फरवरी को सुरक्षा गार्ड के 250 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प आयोजित

केवल पुरूष अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजो के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर ले सकते है भाग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 13 फरवरी 2023 को सुरक्षा गार्ड के 250 पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट कैम्प हेतु बॉम्बे इंटिलिजेंस सिक्योरिटी इंडिया रायपुर से सुरक्षा गार्ड के 200 एवं सुरक्षा गार्ड (अनुभव) के 50 पदों हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुरक्षा गार्ड का यह पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

उक्त रिक्त पदों हेतु  शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक की आयु 20 से 45 वर्ष एवं ऊंचाई 5 फीट 6 इंच होना आवश्यक है।  सुरक्षा गार्ड के पदों हेतु वेतनमान 12500 से 13500 एवं अनुभवी सुरक्षा गार्ड हेतु 14500 से 17500 निर्धारित है। साथ ही पीएफ, मेडिकल एवं आवास की सुविधा भी दी जाएगी।

  इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 13 फरवरी 2023 को प्रातः 11 बजे  अपने  समस्त मूल दस्तावेज एवं दो नग पासपोर्ट साईज फोटो, एवं पहचान पत्र के साथ  जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।

Related posts