ब्रेकिंग : स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 : नगर पालिका जशपुर को गार्बेज फ्री सिटी में मिली थ्री स्टार रेटिंग, अवार्ड कार्यक्रम में सम्मिलित होने नामांकित हुए नगर पालिका के जनप्रतिनिधि अधिकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आगामी 20 नवम्बर 2021 को स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण, स्टार रेटिंग, सफाई मित्र सुरक्षा चौलेंज अवार्ड आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत जिले के नगर पालिका जशपुर को गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व विशेषज्ञों को नामांकित किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद जशपुर के अध्यक्ष नरेशचंद्र साय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत बुनकर, नोडल अधिकारी सुश्री वसुंधरा भगत, स्टेट को ऑर्डिनेटर, स्वच्छ भारत मिशन राज्य शहरी विकास अभिकरण सुश्री विधि अग्निहोत्री शामिल है।

Related posts