नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर हो गया था फरार, जांजगीर पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में

Advertisements
Advertisements

आरोपी साजन कहरा निवासी जांजगीर के नही मिलने पर प्रकरण में धारा 173 (8) के अंतर्गत चालान न्यायालय पेश किया गया था

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री के साथ साजन कहरा निवासी जांजगीर द्वारा दुष्कर्म किया जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 402/ 22 धारा 376 भादवी 6 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी साजन कहरा की गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास किया जा रहा था आरोपी के नहीं मिलने पर प्रकरण में धारा 173 (8) के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया था। चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण का निराकरण करने हेतु थाना प्रभारी जांजगीर को निर्देशित किया गया था।

फरार आरोपी साजन कहरा को दिनाँक 11.02.23 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!