युवा महोत्सव 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी के मधेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर पार्क के समीप स्थित ऐतिहासिक मधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मंदिर में महादेव की  आरती कर क्षेत्र, प्रदेश और देश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।

श्री बघेल ने मधेश्वर पर्वत के तराई में स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए  गुफा का अवलोकन किया। साथ ही मंदिर निर्माण के इतिहास के सबंध में जानकारी ली। इस दौरान मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा मानस नृत्य गायन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरीयू.डी. मिंज, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

युवा महोत्सव 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मयाली में मिट्टी के मड हाऊस का किया शुभारंभ
Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!