संपत्ति कर आधा करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस, अब जनता से लूट-खसोट पर उतर आई है – भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने निर्माण नियमितीकरण में भ्रष्टाचार और जनता से लूट खसोट का आरोप लगाते हुए कहा है कि संपत्ति कर आधा करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस अब जनता को लूटने पर उतर आई है। प्रदेश के अवैध निर्माण को वैध करने के लिए शासन ने नियमितीकरण कानून लागू किया है। इस नियमितीकरण की आड़ में प्रदेश के कांग्रेसी महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी निर्माण को अवैध बताकर नियमित कराने का नोटिस जारी कर दिया है। इससे नागरिकों में भ्रम और भय की स्थिति हो गई है।

भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आर्थिक बदहाली के दरवाजे तक पहुंच चुके नगरीय निकायों को कोई बजट आवंटित नहीं कर रही है। निगम की आय बढ़ाने के बजाय निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस के नगरीय निकाय के पदाधिकारी जनता पर दबाव बनाकर भयादोहन, आर्थिक शोषण व भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

कानून के अनुसार जिनको नियमितीकरण करवाना है, वह करवाएंगे और समय सीमा समाप्त होने के पश्चात अगर सरकार को लगता है कि कोई निर्माण अवैध है तो उस पर कार्रवाई करे। जनता को डराकर लूटने का प्रयत्न न किया जाए। भाजपा इस कांग्रेसी लूट का हर स्तर पर कड़ा विरोध करेगी।

Related posts