जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बुरजूडीह, निवासी स्व. देवनाथ की तालाब के पानी में डूबने से 23 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी मुल्ली बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts