जशपुर : शौर्य प्रताप सिंह जूदेव बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर राज परिवार के सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के पौत्र शौर्य प्रताप सिंह जूदेव को भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। युवा जूदेव को मोर्चा का कमान दिये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद,प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की सहमति से यह घोषणा की है। उन्होनें बताया कि शौर्य प्रताप सिंह जूदेव को जिलाध्यक्ष के साथ अभिषेक मिश्रा को जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजयुमों की अहम भूमिका होगी।

इसके लिए,प्रदेश में भाजयुमों का पुर्नगठन किया गया है। उन्होनें कहा शौर्य प्रताप सिंह जूदेव की नियुक्ति को अहम बताते हुए कहा कि शौर्य के भाजयुमो के कमान सम्हालने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। वहीं,अभिषेक मिश्रा को,अनुभवी युवा बताते हुए उन्होनें उम्मीद जताई कि शौर्य प्रताप और अभिषेक की युवा जोड़ी,जशपुर जिले में भाजपा के पक्ष में महौल बनाने में सफल होगें।

जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को रायपुर स्थित भाजपा मुख्यालय से जारी किए गए भाजयुमो पदाधिकारियों की सूची में सुकमा जिले की सुश्री दीपिका सोरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, बिलासपुर की सुश्री गौरी गुप्ता को प्रदेश मंत्री, धमतरी के कीर्तन मिनपाल को सह मिडिया प्रभारी, भिलाई के ऋषि भसीन को कार्यालय सह मंत्री और नितेश साहू को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजयुमो के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद उम्मीद की जा रही है,आने वाले दिनों में भाजपा,प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेगी। शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के भाजयुमो जिलाध्यक्ष और अभिषेक मिश्रा के महामंत्री बनने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय,सांसद श्रीमती गोमती साय,भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत,नरेश नंदे,भरत सिंह, मुकेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिन्हा सहित भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!