यातायात पुलिस द्वारा की जा रही मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 33 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया 9900/-रूपये समन शुल्क !

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर की जा रही लगातार कार्यवाही,

नो पार्किंग में खड़े 12 वाहन चालकों पर किया गया कार्यवाही,

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 33 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

जिसमें मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले 01 वाहन के चालक से 300/-रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 08 वाहन के चालकों से 2400/-रूपये, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने के 04 वाहन के चालकों से 1200/-रूपये, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किये 12 वाहन के चालकों से 3600/-रूपये, वाहन का हेड लाईट आधा काला नहीं पाये गये 05 वाहन के चालकों से 1500/-रूपये, मालवाहक वाहन में अधिक उचाई तक माल लोड कर परिवहन करते पाये गये 02 वाहन के चालकों से 600/- रूपये कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।

वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, मोटर सायकल में तीन सवारी नहीं चलने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने के लिए समझाईश भी दी जा रही है।

Related posts