जशपुर कलेक्टर ने अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की ली समीक्षा बैठक : एसटी एससी  एक्ट से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने अत्याचार निवारण से संबंधित लंबित व निराकृत प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों के तहत् स्वीकृत राहत राशि व भुगतान सहित अन्य एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर  अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, विशेष लोक अभियोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग, पुलिस सहित अन्य विभाग के  अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री मित्तल ने न्यायालय में निर्णय हेतु लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने  एसटी एससी  एक्ट से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए। जिससे पीड़ित व्यक्तियों को दिए जाने वाली सहायता राशि समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास तथा अन्य अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के विभिन्न उपबंधों के त्वरित क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कुनकुरी वार्षिक जतरा मेला 2023 : नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा कराई गई नीलामी पर उठने लगे सवाल, सांठ गांठ से राजस्व की हुई क्षति, न्यूनतम सरकारी बोली में ठेकेदार को लाभ पहूंचाने का आरोप, क्या होगी जांच ?

Related posts