समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम लुईकोना निवासी स्व. किसमईत बाई की तालाब में डूबने से 4 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री झरी राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
इसी प्रकार मनोरा विकासखण्ड के ग्राम तालासिली निवासी स्व. सुगन्ती बाई की सर्पदंश से 02 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति गेडा राम हेतु 4 लाख रूपए एवं कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मड़ियाझरिया निवासी स्व. अलेक्सियुस भगत की खेत के पानी में डूबने से 08 जनवरी 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता श्रीमती सुबन्ती बाई हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
कुनकुरी वार्षिक जतरा मेला 2023 : नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा कराई गई नीलामी पर उठने लगे सवाल, सांठ गांठ से राजस्व की हुई क्षति, न्यूनतम सरकारी बोली में ठेकेदार को लाभ पहूंचाने का आरोप, क्या होगी जांच ?
