समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कुपोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।


इनमें कांसाबेल विकासखण्ड के परियोजना अधिकारी सुश्री फबीओला खलखो, बटईकेला की पर्यवेक्षक श्रीमती यशोदा भगत, जशपुर विकाखण्ड के पर्यवेक्षक सुश्री रूकमणी कश्यप, दुलदुला विकासखण्ड के कोरना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुक्ति तिग्गा, फरसाबहार विकाखण्ड के कोल्हेनझरिया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बसंती बाई और पत्थलगांव विकासखण्ड के तिलेगा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मनिया कुजूर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरूण पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कुनकुरी वार्षिक जतरा मेला 2023 : नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा कराई गई नीलामी पर उठने लगे सवाल, सांठ गांठ से राजस्व की हुई क्षति, न्यूनतम सरकारी बोली में ठेकेदार को लाभ पहूंचाने का आरोप, क्या होगी जांच ?
