जशपुर कलेक्टर डॉ मित्तल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित, नक्शा दुरुस्ती कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की  समीक्षा बैठक  राजस्व कोर्ट में लंबित प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की विस्तार से  समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने हेतु सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पटवारियों के माध्यम से किए जा रहे नक्शा दुरुस्ती के कार्य में गंभीरता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस हेतु सभी अधिकारियों को फील्ड में पटवारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करने  की हिदायत दी। उन्होंने सीएम भेंट मुलाकात के दौरान हुए घोषणाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए अघरिया, चौरसिया सहित अन्य समाज एवं पत्रकारो हेतु भवन निर्माण के लिए  जल्द से जल्द स्थान चिन्हाकित करने के लिए कहा।

कलेक्टर डॉ मित्तल ने विवादित-अविवादित राजस्व प्रकरण, नजूल भूमि का आबंटन, अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन, वन अधिकार पट्टा, लोक सेवा गारंटी, अभिलेख शुद्धता सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक  समय-सीमा से बाहर न हो सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। इसी प्रकार उन्होंने भू अर्जन के प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निराकृत कर हितग्राहियों को राशि भुगतान करने के लिए कहा। साथ ही अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन, नजूल शासकीय भूमि का आबंटन के आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कहा।

कुनकुरी वार्षिक जतरा मेला 2023 : नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा कराई गई नीलामी पर उठने लगे सवाल, सांठ गांठ से राजस्व की हुई क्षति, न्यूनतम सरकारी बोली में ठेकेदार को लाभ पहूंचाने का आरोप, क्या होगी जांच ?

Related posts