भाजपा महिला मोर्चा ने रायपुर शहर में बढ़ते अपराध को लेकर सौंपा एसपी को ज्ञापन, कानून व्यस्था को दुरूस्त करने एवं अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की

Advertisements
Advertisements

राजधानी रायपुर में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को दे रहे है अंजाम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा साहू के नेतृत्व में एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते अपराध के नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की दुरूस्ती के लिए रायपुर शहर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आए दिन महिलाओं के ऊपर प्राणघातक हमले हो रहे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा

विगत दिनों एक अपराधी ने गुढ़ियारी में एक नाबालिग के घर घुसकर उसे गंभीर रूप से घायल कर एवं उसके बाल खीचते हुए उसे एक घंटे तक घसीटा। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है और अपराधियों के मन में पुलिस और प्रशासन का जरा भी भय नहीं है।

ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बन कर रह गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कानून व्यस्था को दुरूस्त करने एवं अपराध पर अंकुश लगाने की मांग है। ऐसा नहीं होने पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के गृहमंत्री के निवास का घेराव करेगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!