एन.ई.एस कॉलेज में छात्रों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. शासकीय राम भजन राय एनईएस पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य ने वृहद स्तर छतीसगढ़ शासन द्वारा नियमित रूप से प्रकाशित पत्रिकाओं को जनसम्पर्क विभाग से प्राप्त कर छात्र छात्राओं को वितरित किया।

प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने बताया ने बताया कि इस जनमन के वितरण से ग्रामीण पृष्टभूमि, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी से जुड़े स्टूडेंट के स्वयं अपने परिवार सहित सामाजिक रूप से शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का सामाजिक दायित्वबोध से जुड़े स्वयं सेवकों के द्वारा अधिकतम जानकारी आम व्यक्तियों तक मिलेगा। साथ ही नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में भी इस पत्रिका का वितरण किया गया है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे जैसे मंडी निरीक्षक, एवम छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारम्भिक की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए यह पत्रिकाएं शासन की योजनाएं एवम कल्याणकारी कार्यों बजट आदि का विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने का बेहतरीन स्त्रोत है। अतः इसका अध्ययन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्ञानात्मक जानकारी के साथ ही शासन की संचालित योजनाओं की  जानकारी  प्राप्त  होती है। इस अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ को भी शासन की लोक कल्याणकारी कार्यों की जानकारी हेतु पत्रिका वितरित किया गया।

उन्होंने छात्रो को जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रेरित भी किया। छात्रों को जनमन के  माध्यम से शासन के समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी हेतु प्रकाशित समर्पण, सहित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति न्याय पर आधारित आरम्भ एवं विभिन्न मुद्दों पर जनता से की गई बातों का संग्रह माननीय मुख्यमंत्री के जवाबों की प्रचलित लोकवाणी, सार्वभौम पीडीएस मनरेगा, वनोपज संग्रहण किसानों को प्रदान होने वाली लाभकारी योजनाओं के संग्रहण का विस्तार हम लाये किसानों का कानून जैसी छत्तीसगढ़ शासन की लोक कल्याणकारी पत्रिका प्रदान की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!