जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम रजौटी निवासी स्व. सुनिता बाई की आकाशीय बिजली से 24 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पति रामप्रसाद साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम बटईकेला निवासी स्व. रामसाय की तालाब के पानी में डूबने से 21 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी कोन्दो बाई पति हेतु 4 लाख रूपए, बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुरकुरिया निवासी स्व. खुशबू यादव की पानी में डूबने से 13 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मितका के पिता ललित यादव हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!