जशपुर जिला अन्तर्गत बगीचा विकासखण्ड के नन्हें बालक शिवांस का जन्म लेते ही 24 घण्टे के अन्दर बना जाति प्रमाण-पत्र

बगीचा एसडीएम आर.पी.चौहान ने बनाया जाति प्रमाण-पत्र

बच्चे के पिता निलांबर साय ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बगीचा एसडीएम आर.पी.चौहान ने 24 घण्टे के अन्दर बगीचा विकासखण्ड के नन्हें बालक शिवांस साय पिता श्री निलांबर साय का जन्म लेते ही जाति प्रमाण-पत्र बनाकर दे दिया गया।  शिवांस के पिता ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके बेटे का जन्म के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज जाति प्रमाण-पत्र बना दिया गया है।  इससे बड़ी उनके लिए खुशी क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि अब बच्चे के पढ़ाई लिखाई के लिए जरूरी दस्तावेज जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रशासन ने सही समय पर जाति प्रमाण-पत्र बना करके सहयोग प्रदान किया है।

Related posts