जशपुर कलेक्टर ने पिंटू का तत्काल बनवाया दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पिन्टू ने जिला प्रशासन और कलेक्टर को दिया धन्यवाद

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कुनकुरी विकाखण्ड के टोंगरीटोली निवास दिव्यांग पिंटू राम का जिला अस्पताल में तत्काल यू.डी.आई.डी.कार्ड बना करके दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवा दिया। अपने पिता के साथ दिव्यांग पिंटू राम कलेक्टर जनदर्शन में आवदेन लेकर आया था और आग्रह करते हुए बतया कि आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर हैं। दिव्यांग प्रमाण-पत्र नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह कक्षा 9वीं में पढ़ता है।

कलेक्टर ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए पिंटू का दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के लिए कहा। पिन्टू और उसके पिता ने जिला प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!