कलेक्टर ने दिशा दर्शन बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, समूह की महिलाएं समझेंगी मिलेट्स प्रोसेसिंग की बारीकियों

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर से दिशा दर्शन बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिशा दर्शन अंतर्गत तीन वाहन में स्वंय सहायता समूह की महिलाएं व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सहित कुल 150 सदस्य मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मिलेट्स प्रोसेसिंग का अवलोकन कर बारीकियों को समझेंगे तथा जिले में मिलेट्स मिशन के कार्य को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बंसत मिंज सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!