एन.पी.एस. एवं ओ.पी.एस. विकल्प फार्म भरवाने व अपलोड कार्य में बहुत धीमी प्रगति पर मनोरा और कुनकुरी बीईओ को नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला शिक्षा अधिकारी ने मनोरा और कुनकुरी के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को उनके अधिनस्थ कार्यरत कर्मचारियों की एन.पी.एस. एवं ओ.पी.एस. विकल्प फार्म भरवाने व अपलोड कार्य में  बहुत धीमी प्रगति पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओं सूचना पत्र में मनोरा और कुनकुरी बीईओ के उक्त कार्य को शासकीय कार्य और पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने की बात कही है। यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विपरित है। इस संबंध में आज ही बीईओ मनोरा और कुनकुरी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और स्पष्टीकरण समाधान कारक नहीं होने की स्थिति में एक तरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात की है।

Related posts