समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम कुनकुरी निवासी स्व. जेरना कुजूर की सड़क दुर्घटना (मोटर सायकल से) 07 अक्टूर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी अमरमनी कुजूर हेतु 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
