समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बिजली बिल की समस्या का निवारण एवं बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान करने के लिए कहा है।
इसी कड़ी में विद्युत विभाग द्वारा स्तरीय विद्युत समस्या निवारण शिविर 01 मार्च 2023 को पत्थलगांव विकासखंड के पंचायत भवन कुड़केलखजरी, मकरचुँआ, शिवपुर, फरसाबहार विकासखंड के पंचायत भवन सुईजोर, ताकमुण्डा, कांसाबेल विकासखण्ड के पंचायत भवन मडिया झरिया, जशपुर विकासखण्ड के पंचायत भवन जामटोली और मनोरा विकासखण्ड के पंचायत भवन टेम्पू में शिविर शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं को निराकरण किया जाएगा।
