जशपुर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की हैं। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम जुरतेला, निवासी स्व.लोधा तालाब के  पानी में डूबने से 16 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुकरो हेतु 4 लाख रूपये की आर्थिक राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार जशपुर विकासखंड के ग्राम किलिंग, निवासी मृतक स्व. अमरदीप राम गड्ढे के पानी में डूबने से 26 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पिता श्रीराम हेतु 4 लाख रुपये, जशपुर विकासखंड के टंकीटोली जशपुर, निवासी मृतक आनन्द कुमार यादव तालाब के पानी में डुबने से 07 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी समिता यादव हेतु 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!